अहम् से ब्रह्म तक · Part 01
📍 शारदा तपोवन, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड | अद्वैत जागरण शिविर "अहम् से ब्रह्म तक " PART — 01 सदाशिव समारम्भाम् शंकराचार्य मध्यमाम्। अस्मदाचार्य पर्यन्ताम् वन्दे गुरु परम्पराम्॥ जीवन में कुछ दिन ऐसे होते हैं जो केवल कैलेंडर की तारीखों की तरह आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन उसी कैलेंडर के कुछ दिन हमारे भीतर एक अमिट चित्र खींच जाते हैं। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल की हसीन वादियों में बसे शारदा तपोवन में बिताए गए कुछ दिन मेरे लिए कुछ ऐसे ही थे। मैं वहाँ आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास (मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग) द्वारा आयोजित अद्वैत वेदांत यूथ रिट्रीट (अद्वैत जागरण शिविर) में शामिल होने गया था। हिमालय की ताज़ी हवा, पहाड़ों की शांत ओट और अनुभवी आचार्यों का मार्गदर्शन — यह एक ऐसा अनुभव था जो मेरे जीवन के कुछ बेहद उच्च और कीमती दिनों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। वह एक सवाल, जिसने भीतर हलचल मचा दी शिविर में अगले दस दिनों तक पूरे भारत से आए हम करीब चालीस लोगों को वेदांत अद्वैत दर्शन पर प्राथमिक शिक्षा दी जाने वाली थी। पहले दिन, पहले ही चर्चा में जब पूज्य गुरु...